Showing posts with label देखो देखो फूल खिला. Show all posts
Showing posts with label देखो देखो फूल खिला. Show all posts

Friday, 22 December 2017

देखो देखो फूल खिला



कूड़े पर एक फूल खिला
सुंदर पीला फूल खिला
       कैसा अद्भुत फूल खिला
       खूब खिला भई खूब खिला

वहाँ गली का कूड़ा पड़ता
बदबू   छाई   रहती   है
सब इससे बच कर चलते हैं
जाने  कैसे   फूल खिला
      
        कोई नहीं देखने वाला
        उसे मिला है देश निकाला
        खूब गंदगी में महका है
        कितना सुंदर फूल खिला
                     --देवेन्द्र कुमार